दिल्ली के उपराज्यपाल से सिविल डिफेंस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की मांग

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक पत्र लिखा है। इस माध्यम से कपूर ने दिल्ली सिविल डिफेंस भर्ती घोटाले का आरोप दिल्ली सरकार पर मढ़ा है। पत्र में यह भी कहा है कि सिवलि डिफेंस वॉलेंटियर्स ना केवल बदतमीजी करते है बल्कि पैसा उगाही भी कर रहे हैं। इस मामले में उपराज्यपाल से जांच करने की मांग की है।
कपूर ने पत्र में कहा गया है की आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के रूप में भर्ती किया जा रहा है। दिल्ली में अनेक बाजारों में यह सिविल डिफेंस वाले बैठे दिखाई पड़ते हैं। चांदनी चौक मुख्य बाजार में 100-125 वॉलेंटियर्स हैं। खाकी वर्दी की आड़ में खुद को पुलिस वाला दर्शा कर रिक्शा, ऑटो, पटरी बाजार वालों से उगाही करते हैं। अति आवश्यक है इनकी भर्ती प्रक्रिया की जांच हो और इनकी वर्दी का रंग भी बदला जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button