अलवर में टाइमर लगे ‘बम’ ने फैलाई दहशत, पुलिस ने एटीएस और बम निरोधक दस्ता बुलाया

अलवर/राजस्थान। अलवर जिले के अरावली विहार थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध बमनुमा बॉक्स ने हड़कंप मचा दिया है। विवेकानंद नगर सेक्टर-4 में बाबू सिंह के मकान के पास सड़क पर मिला यह बॉक्स टाइमर लगा बम जैसा संदिग्ध लग रहा है। बमनुमा बॉक्स की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में पुलिस उस बमनुमा संदिग्ध सामान को लेकर अलवर के जयसमंद बांध के पास खुले मैदान में पहुंची और बांध के बीच खाली जगह पर उसे रखा गया।
इस संदिग्ध बम नुमा सामान में टाइमर लगा हुआ है, जिसमें 2 बजकर 29 मिनट का समय लगातार चलता हुआ दिखाई दे रहा था। बाद में 59 मिनट का टाइमर बंद होने के बाद उसके आसपास से लोगों को दूर कर दिया गया। मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात है।
बताया जा रहा है कि यह टाइमर मोबाइल के डिब्बे जैसे बॉक्स में लगा हुआ है, जिससे पूरा मामला अभी भी संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में एटीएस को सूचना दी है, साथ ही जयपुर से बम निरोधक दस्ते को भी जानकारी दी गई है, जो अलवर के लिए रवाना हो गया है।
अरावली विहार थाना पुलिस की ओर से इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है। सावधानी बरतते हुए संदिग्ध सामान को शहर की आबादी से दूर जयसमंद बांध के खुले क्षेत्र में रखवाया गया। पुलिस जाप्ता करीब 200 मीटर की दूरी पर तैनात है। इस मामले की सूचना एटीएस और जयपुर बम निरोधक दस्ते को दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button