फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर के बेटों के मकान पर चला बुलडोजर, कई थानों की पुलिस समेत पीएसी रही मौजूद

  • अतीक अहमद के करीबियों पर बढ़ी मुसीबत
  • अब फतेहपुर में पूर्व प्रधान के घर पर चला बुलडोजर
  • जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से बनाया था मकान

सतेंद्र शुक्ला,(फतेहपुर,उत्तर प्रदेश)। अतीक अहमद के एक करीबी हिस्ट्रीशीटर पर योगी सरकार में बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में एक हिस्ट्रीशीटर के घर पर बुलडोजर चला। हत्या के मामले में फरार चल रहे और माफिया अतीक अहमद से करीबी रिश्ता होने के चलते पूर्व प्रधान के घर जिला प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएसी और कई थानों की फोर्स के साथ अधिकारी मौजूद रहे।

फतेहपुर जिले के विजयीपुर में हिस्ट्रीशीटर मरहूम अतहर के बेटों मोहम्मद अहमद और मोहम्मद जर्रार के मकान पर गुरुवार को बुलडोजर चला। कार्रवाई के लिए एएसपी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया था। कार्रवाई के दौरान खागा सीओ जनेश्वर मिश्रा के साथ खागा कोतवाली पुलिस, धाता, किशनपुर, सुल्तानपुर घोष, थरियांव, असोथर, महिला थाना, एक प्लाटून पीएसी और अग्निशमन विभाग की टीम तैनात रही।

खखरेरू के रहमतपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर का मकान बना है। राजस्व टीम ने पैमाइश पर मकान तालाबी जमीन पर मिला। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की गई। उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के पीछे अतीक अहमद से जुड़ाव माना जा रहा है। कुछ दिन पहले प्रयागराज आईजी की मौजूदगी में रहमतपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर के मकान पर संयुक्त टीम ने छापामारी की थी।

छापामारी में कुछ असलहे बरामद हुए थे। उन्हें प्रयागराज जांच के लिए ले गई थी। इसी के बाद से ही पुलिस हिस्ट्रीशीटर के परिवार की निगरानी कर रही थी। हाल में ही मोहम्मद अहमद के नाम पर शस्त्र लाइसेंस अस्थायी पते से प्राप्त करने का खुलासा हुआ था। शस्त्र लाइसेंस 2003 में अहमद के नाम पर जारी हुआ था। शस्त्र लाइसेंस जारी करने में भी नियमों की अनदेखी मानी जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button