हरियाणा की नर्स कृष्ण प्रेम में बन गईं ‘मीरा’, लड्डू गोपाल से की शादी

Haryana nurse became 'Meera' in love with Krishna, married Laddu Gopal

सिरसा/हरियाणा। आपने शादियों तो बहुत देखी होगी, लेकिन आज हम आपको ऐसी शादी के बारे में बताने जा रही है जिससे चर्चे देश ही नहीं विदेश में भी हो रहे हैं। ये अनोखीशादी मथुरा के श्री धाम वृंदावन में हुई। हरियाणा के सिरसा जिला की एक नर्स ज्योति ने यहां लड्डू गोपाल से शादी रचाई। शादी में भगवान कृष्ण की बारात निकाली गई। लोग बड़ी संख्या में दिव्य दूल्हे की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। सभी रस्मों-रिवाजों को पूरे विधि-विधान से निभाया गया। अब यह शादी सिर्फ वृंदावन ही नहीं, बल्कि दूर-दूर तक चर्चा का विषय बन गई है।
बता दें कि ज्योति भदवार विवाहित जीवन की खुशियां चाहती थीं। उन्होंने लड्डू गोपाल के रूप में भगवान कृष्ण को अपना पति चुना। 34 साल की ज्योति अभी अपने पिता विवेकानंद महाराज और मां वैष्णवी बोरिकर के साथ वृंदावन में रहती हैं। ज्योति भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त हैं। उन्होंने एक धार्मिक समारोह में भगवान कृष्ण से विवाह किया। इस समारोह में उनके गुरु डॉ. गौतम ने उन्हें कन्यादान दिया। कई लोगों ने इस अनोखी बारात में शिरकत की।
डॉ. गौतम ने बताया कि शादी से पहले की रस्में से लेकर विवाह की सभी परंपरागत रस्में पूरी की गईं। ज्योति, जिन्हें अब मीरा कहा जा रहा है, समारोह के लिए वृंदावन के हरे कृष्ण धाम सोसाइटी पहुंचीं। शादी में बैंड-बाजा भी था। रिश्तेदार और करीबी दोस्त दूर-दूर से इस शादी में शामिल होने आए थे। सभी ने मीरा को बधाई दी और खुशी जताई। इस अनोखी शादी के बाद मीरा, जो पहले ज्योति थीं ने कहा कि जो सपने मैं रात में देखा करती थी, आज वे दिन के उजाले में हकीकत बन गए हैं।
ज्योति के रिश्तेदार और शादी में आए सभी मेहमान इस अवसर का हिस्सा बनकर बहुत खुश थे। ज्योति के पिता विवेकानंद जी महाराज ने इस विवाह पर खुशी जताते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने जीवन में शादी करता है, लेकिन मेरी बेटी सबके पालनहार की शरण में पहुंच गई है और उसे अपना जीवनसाथी हमेशा के लिए स्वीकार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button