अवैध हथियार रखने पर पलवल पुलिस सख्त, बस अड्डे पर कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

पलवल। अवैध हथियार धारकों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध शाखा को एक और सफलता मिली है। अपराध जांच शाखा पलवल की टीम ने चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत डाढोता बस अड्डे के पास से युवक को अवैध कट्टे के साथ पकड़ा है। अपराध जांच शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 16 मार्च को उनकी टीम कटेसरा बस अड्डे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डाढोता का रहने वाला ललित बस अड्डे पर अवैध हथियार के साथ किसी घटना की फिराक में खड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डाढोता बस अड्डे पर छापेमारी की। पुलिस की गाड़ी को देख आरोपित ललित ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
जब आरोपित की तलाशी ली गई, तो उसकी जेब से कट्टा बरामद हुआ। आरोपित हथियार से संबंधित कोई भी वैध लाइसेंस या कागजात पेश नहीं कर सका। चांदहट थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपित यह हथियार कहां से लाया था और उसका इरादा क्या था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button