गाजियाबाद में फिर जमकर गरजा बुलडोजर, चंद मिनटों में उजड़ गए आशियाने,नम आंखों से देखते रहे लोग
Bulldozer roared again in Ghaziabad, homes destroyed in a few minutes, people kept watching with moist eyes

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आज फिर से बुलडोजर गरजा है। इस दौरान बुलडोजर द्वारा अतिक्रमण को हटाया गया। हालांकि, कुछ लोगों विरोध किया लेकिन, कार्रवाई के आगे उनकी एक नहीं चली।
बता दें कि विजयनगर के चांदमारी में सेना की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए आज अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने बुलडोजर से यहां अवैध रूप से बने शौचालय को तोड़ दिया है। यहां से झुग्गियों को भी हटाया जा रहा है। कई झुग्गियों में रहने वाले लोग ट्रक में सामान भरकर यहां से दूसरी जगह के लिए जा रहे हैं।





