महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित

कांति जाधव,(महाराष्ट्र राज्य ब्यूरो)।  भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तीव्र से बहुत तीव्र बारिश की भविष्यवाणी की गई है।  क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश और अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ में आज सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया है। इससे यातायात काफी हद तक बाधित हो रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भारी मात्रा में पानी होने से नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा तीन रूटों वेस्ट, सेंट्रल और हार्बर पर भी लोकल ट्रेनें लेट चल रही हैं। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। न केवल मुंबई, ठाणे, कल्याण और आसपास के इलाकों में, बल्कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कल रात से भारी बारिश हो रही है।

मुंबई का भाटसा बांध ओवरफ्लो हो गया है और उसमें से पानी छोड़ा जा रहा है। मुंबई में लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट लेट चल रही हैं। मौसम विभाग ने मुंबईवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। मुंबई से सटे भिवंडी और वसई विरार कस्बों के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। मुंबई, ठाणे, पालघर में बारिश बढ़ गई है। कम दबाव का क्षेत्र गुजरात से महाराष्ट्र की ओर बढ़ने के साथ ही भारी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर मध्य महाराष्ट्र यानी नासिक और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। मुंबई के ठाणे और पालघर इलाकों में रात भर बारिश हुई और सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई।भारी बारिश के कारण मुंबई में एकतरफा लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित हुई है और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं दूसरी ओर सड़कों पर जगह-जगह जाम की स्थिति देखी जा रही है. अगले 24 घंटों में मुंबई के साथ पुणे, पालघर, नासिक, रायगढ़, रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कोंकण समेत पश्चिम महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई है। अगले दो दिनों तक मुंबई समेत उत्तरी कोंकण और पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होनेसे जनसंपर्क तूट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button