ओडिशा की महिला से दिल्ली में हैवानियत की हदें पार, अधमरी हालत में सड़क किनारे फेंका

The limits of cruelty crossed with a woman from Odisha in Delhi, she was thrown on the roadside in a half dead condition

दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली में एक बार फिर ऐसी घटना सामने आई है, जिसने देश की राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के तमाम दावों की एक बार फिर पोल खोल कर रख दी है। दिल्ली के सराय काले खां में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है।
वह शुक्रवार को अधमरी हालत में सराय काले खां में मिली। महिला के कपड़े फटे हुए थे। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। साथ ही मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। महिला अपने परिवार को बिना बताए दिल्ली आई थी। अभी पुलिस उसके परिवार से भी बातचीत कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button