गोपालगंज पुलिस टॉप के जरिये आम लोगों की समस्याओं को चुटकी में सुलझाएगी

गोपालगंज,(बिहार)। गोपालगंज पुलिस ने अपराध नियंत्रण और आम आदमी के समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर बेहतरीन पहल की है। इस पहल के तहत गोपालगंज शहर के हरखुआ और मीरगंज थानाक्षेत्र के लाइन बाजार में टीओपी का निर्माण कराया गया है। इस टीओपी का उद्घाटन रविवार को गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि टीओपी का मतलब टाउन आउट पोस्ट होता है। जिसे हिंदी की सरल भाषा में पुलिस चौकी कहा जाता है।
एसपी ने बताया कि गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ और मीरगंज थाना क्षेत्र के लाइन बाजार में वर्तमान में दो टीओपी का निर्माण कराया गया है। इस टीओपी के तहत आम लोगों को अपने छोटे-मोटे समस्याओं को लेकर अब मीरगंज शहर स्थित थाना में या गोपालगंज शहर के वीएम मैदान स्थित नगर थाना में आने की जरूरत नहीं होगी। लोगों का मामला टीओपी में ही दर्ज किया जाएगा। और पुलिस अधिकारियों के द्वारा वहीं से मामले का त्वरित निष्पादन कर दिया जाएगा।
एसपी ने कहा कि इस टीओपी के तर्ज पर जिले में एक और टीओपी के खोलने का कार्य प्रगति पर है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि टीओपी यानी टाउन आउट पोस्ट जिसे हिंदी के सरल भाषा में पुलिस चौकी कहा जाता है। इस टीओपी के प्रभारी एसआई या एएसआई रैंक के अधिकारी होंगे। इनके अलावा चार लाल टोपी धारी सिपाही यहां पर तैनात होंगे। पुलिस के द्वारा दूरदराज के इलाके में पेट्रोलिंग करने के साथ अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर इस टीओपी का निर्माण कराया गया है।
उन्होंने कहा कि यहां पर आम आदमी अपने छोटे-मोटे समस्याओं को लेकर आवेदन दे सकेंगे। इस आवेदन के जरिए उनका मामला पुलिस चौकी से ही निपटा दिया जाएगा। अब इस इलाके के आम लोगों को नगर थाना या मीरगंज थाना में आने की जरूरत नहीं होगी। गोपालगंज एसपी ने कहा कि संबंधित थानाक्षेत्र के दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को त्वरित निष्पादन करने और उन्हें सहूलियत देने के लिहाज से टीओपी खोला गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button