जबलपुर में 22 घंटे बंधक बनाकर 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप

A 17-year-old minor was gang-raped after being held hostage for 22 hours in Jabalpur

जबलपुर/मध्य प्रदेश। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 4 लड़कों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की का गैंगरेप किया है। चारों युवक घूमने के बहाने लड़की को साथ लेकर गए और एक मकान में बंधक बनाकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। बाद में नाबालिग लड़की को धमकी भी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, घटना जबलपुर के बेलबाग की है। यहां रहने वाली 17 साल की नाबालिग लड़की को 22 घंटे तक बंधक बनाकर 4 लड़कों ने गैंगरेप किया है। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार दोपहर की है। पड़ोस में ही रहने वाला युवक आर्यन (24) नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर इंदिरा मार्केट के पास ले गया। बाद में उसके तीन दोस्त निहाल, अंशुल और गोलू भी वहां पहुंच गए। चारों ने बारी-बारी से उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जब युवकों का मन भर गया तो वे शनिवार दोपहर को लड़की को घर के बाहर छोड़कर भाग गए।
घटना के एक दिन बाद रविवार को नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ थाने पहुंची। उसने थाना प्रभारी शाशि धुर्वे को पूरी घटना बताई। लड़की ने बताया है कि मैंने कुछ साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। पड़ोस में रहने वाले आर्यन यादव उर्फ तन्नू (24 ) से मेरी दोस्ती थी। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे आर्यन ने मुझे घुमाने की बात कही। मैं उसके साथ चल दी। रास्ते में आर्यन के दोस्त निहाल लोढहे (23), अंशुल मेहता (23) और आशीष समुद्रे उर्फ विनोद (24) भी आ गए। शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार दोपहर 3 बजे तक चारों ने कई बार मेरा रेप किया। मेरे साथ मारपीट भी की। उसके बाद शनिवार की शाम 4 बजे आर्यन बाइक से मुझे मेरे घर के पास छोड़ गया। चारों ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी थी। मैं दो दिनों तक गुमसुम रही। फिर मां को पूरी बात बताई। धुर्वे ने बताया है कि आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि बेलबाग की पहाड़ी के पास चारों आरोपी छिपे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी बेलबाग निवासी आर्यन निहाल, अंशुल और गोलू का मेडिकल कराया गया। आरोपियों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता की है। सोमवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button