हाईवे में वाहन से कुचलकर राजगीर की मौत, लगातार दो वाहनों ने कुचला…घटना सीसीटीवी में कैद, जांच शुरू

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले में औंग थाना क्षेत्र के हाजीपुर मोड़ के पास हाईवे में शुक्रवार सुबह राजगीर की वाहन के कुचलने से मौत हो गई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब में आधार कार्ड मिला है। पुलिस की सूचना पर परिजन थाने पहुंच गए हैं। पंचायतनामा भरकर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।
कानपुर नगर के महाराजपुर थाने के सरसौल गांव का स्वर्गीय शरीफ का पुत्र फिरोज उर्फ मन्ना (20) राजगीर था। थाने पहुंचे फिरोज के भाई वसीम, पप्पू, लाला ने बताया शाम को साथी की बाइक से शादी समारोह में शिरकत करने की बात कह कर घर से निकला था। हाजीपुर मोड कैसे पहुंच गया पता नहीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के समय फिरोज पैदल जा रहा था। फिरोज अविवाहित है। मौत की खबर मिलने पर मां शकीला तथा बहन मुन्नी व सीना का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी कांति सिंह ने बताया चालक वाहन लेकर दुर्घटना के बाद भाग गया है। जांच की जा रही है।
घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में लगातार दो वाहन फिरोज को कुचलते निकलते हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन की खोज कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button