यूपी के फतेहपुर में फायरिंग से दहल उठा गांव ! दबंगों ने घर में चढ़कर मारपीट व की फायरिंग
घटना से नाराज ग्रामीणों ने खखरेरु थाने पर किया प्रदशर्न

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के फतेहपुर में पीड़ित के घर में चढ़कर दबंगों ने मारपीट व फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। मामला खखरेरु थाना क्षेत्र के बैरी ग्राम पंचायत का है। बैरी ग्राम पंचायत के अलखराम पासवान पुत्र नत्थू पासवान ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि मेरे घर में रात्रि के लगभग 12 बजे रवि सिंह पटेल पुत्र मूरतध्वज व रन्चू सिंह ,राजा सिंह पुत्र रवि सिंह निवासी बैरी, जैकी पठान पुत्र सब्बीर निवासी खखरेरु, डब्बू सिंह पुत्र पप्पू सिंह निवासी रक्षपालपुर चार पहिया वाहन से चढ़कर आये और मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं तमन्चा से दो फायर किए एवं मेरा दरवाजा चीर डाले व चारपाई तोड़ डाला और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज करते रहे। मुझे व मेरे पिता को तथा अनूप पुत्र धुन्नू को चोटें आयी हैं। मैंने किसी प्रकार से जान बचाकर डायल 112 पर काल किया, जिससे डायल 112 व थाना खखरेरु की पुलिस मौके में पहुंची तभी हमलावर गाड़ी नं UP70HF3994 छोडकर भाग गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने खखरेरु थाने पर प्रदशर्न किया। इस सम्बन्ध में क्राइम इंस्पेक्टर श्यामसुंदर यादव से बात करने पर बताया गया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है जांच की जा रही है।




