केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र किया दाखिल

मुंबई/एजेंसी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। गोयल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बांद्रा में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे गोयल अभी राज्यसभा में सदन के नेता हैं। यहां पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने दावा किया कि कांग्रेस बिना किसी नेतृत्व या नीति के एक ‘‘नाकाम’’ पार्टी है।
कांग्रेस ने अभी तक मुंबई उत्तर सीट से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री शिंदे ने पिछले दो साल में राज्य सरकार और 10 साल में केंद्र में नरेन्द्र मोदी नीत सरकार द्वारा किए गए कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि गोयल की जीत तय है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन मुंबई में सभी छह लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। मुंबई में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 20 मई को मतदान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button