पानीपत में तीन महिलाओं से गैंगरेप एवं लूटपाट,पूरी रात की दरिंदगी

पानीपत/हरियाणा। पानीपत जिले में 4 बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित डेरा और मछली फॉर्म हाउस पर काम करने वाली महिलाओं को बदमाशों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इनमें से एक महिला की मौत हो गई। मृतका महिला लंबे समय से बीमार थी। यही नहीं बदमाशों ने हथियारों के बल पर पर प्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट कर पैसे भी छीन लिए। उन्होंने परिवार के पुरुष, बच्चों को बंधक बनाकर महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप का शिकार हुई महिलाओं की उम्र 24, 25 व 35 साल है। जबकि मृतका 45 वर्षीय थी। पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि गांव से दूर डेरे में परिवार सहित रहते हैं। रात लगभग एक बजे चार नकाबपोश युवक उनके डेरे में घुस गए। उनके पास चाकू व पिस्तौल थी। उन्होंने हथियार के बल पर परिवार के तीन पुरुषों व बच्चों को हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।
उसके बाद महिलाओं को जबरदस्ती खींचकर बाहर बरामदे में ले आए। चारों ने हथियार के बल पर पूरी रात महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। शोर मचाने पर पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दी। सुबह 4 बजे तक महिलाओं के साथ दरिंदगी की। उसके बात जाते हुए महिलाओं को भी कमरे में बंद कर दिया। बदमाश 13 हजार की नकदी, चांदी का पायजेब लूट ले गए हैं।
किसान को फोन कर दी जानकारी
घर पर रखी नकदी भी लूट कर ले गए। सुबह 5 बजे महिला ने जानकर किसान को फोन करके घटना के बारे में बताया तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बंधक परिवार को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मतलौडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय व डीएसपी कृष्ण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस महिलाओं को मेडिकल के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में लेकर गई।एफएसएल की टीम द्वारा भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
पीड़ित परिवार और बदमाशों के एक-दूसरे को पहले से पहचानने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उक्त बदमाश वारदात को अंजाम देते वक्त डेरा खाली करने की बात कह रहे थे। वहीं, बड़ी बात यह भी सामने आई है कि इसी तरह चार अज्ञात युवक, करीब डेढ़ माह पहले रात को डेरे पर गए थे और वहीं सोए थे। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button