हत्या से दहल उठी पूर्वी दिल्ली, बदमाशों ने देर रात में दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्वी दिल्ली में एक बार फिर से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बुधवार रात को 40 वर्ष के मुकेश नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आशंका है कि पुरानी रंजिश में दो बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक मुकेश को 18 ब्लॉक, कल्याणपुरी में एक सार्वजनिक शौचालय के पास चाकू से घायल अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया।
वहीं, वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
क्राइम टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। मृतक थाना कल्याण पुरी का बीसी/हिस्ट्रीशीटर है।साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद भी घटना के कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को लेकर गहनता से जांच कर रही है। कल्याणपुरी थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला एफआईआर संख्या 20/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।




