बहराइच में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार को रौंदकर पेड़ से टकराई जायलो

बहराइच, (राहुल सिंह): उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के जरवल रोड थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर में एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पर गाड़ी और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। बाइक सवार को रौंदते हुए जायलो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बता दें कि, यह हादसा जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र में लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित ओवर ब्रिज के पास हुआ। जहां पर एक जायलो लखनऊ की ओर जा रही थी। दोपहर में एक बजे के आसपास बाइक सवार सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में जायलो बाइक को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया। यहां अस्पताल ले जाते समय एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद घटना पर चीख पुकार मच गई है।

परिजनों में मचा कोहराम
इस हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सीओ कमलेश कुमार सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह समेत अन्य पहुंचे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। जबकि पांच लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम छा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button