अमृत महोत्सव के 75 वी जयंती की पुर्व संध्या पर उच्च प्राथमिक विद्यालय शिकटौर के विद्यालय द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी

गोरखपुर,(उत्तर प्रदेश)। अमृत महोत्सव के 75 वी जयंती के पुर्व संध्या पर उच्च प्राथमिक विद्यालय शिकटौर खोराबार गोरखपुर के विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से गोरखपुर विश्वविद्यालय से डीएम कार्यालय से नगर निगम होते हुए गोरखपुर के बाबा गोरखनाथ मंदिर में अमृत महोत्सव मनाया गया। गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पर माननीय परम पूज्य आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के ओयस श्री मोती सिंह, श्री द्वारका तिवारी जी, श्री विरेन्द्र सिंह जी के साथ संत पृथ्वी भास्कर जी महाराज उपस्थित रहे । सभी बच्चों को श्री द्वारका तिवारी जी ने गोरखपुर के बाबा गोरखनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व और महिमा को बताया और बच्चों को अपने सत्य सनातन धर्म, सभ्यता, संस्कृति, संस्कार के बारे में जानकारी दी।

श्री द्वारका तिवारी जी ने बच्चों को बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में जगने के बाद अपने दोनों हाथों के हथेलियों को देखते हुए काग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ए सरस्वती कर मूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते कर दर्शनम् मंत्र को पढ़ें और दोनों हाथों को अपने चेहरे को अस्पर्स करें फिर मातृभूमि धरती मां को नमन प्रणाम करे एवं बड़े बुजुर्गो, माता- पिता के चरण छुए। नित्य कर्म, स्नान-ध्यान, पूजा-पाठ करें और साफ सफाई का विषेष ध्यान दें ।सभी बच्चों को अपने सभी सगे संबंधियों और साथी पड़ोसीयो को भी जागरुक करना चाहिए। तिवारी जी ने कहा कि संसार में धर्म और राष्ट्र हित से बढ़कर कुछ नहीं है। श्री द्वारका तिवारी जी ने इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की हार्दिक शुभकामनाएं दी।




