फिटजी के बैंक अकाउंट की संख्या 300 से ऊपर पहुंची, 5 अकाउंट में जमा 60 लाख रुपये!

The number of bank accounts of Fitji reached above 300, 60 lakh rupees deposited in 5 accounts!

नोएडा। सेक्टर-62 में फिटजी कोचिंग सेंटर बंद होने के बाद शुरू हुई जांच में कंपनी के कई अकाउंट सामने आ रहे हैं। कंपनी के खाते की संख्या 350 से ऊपर पहुंच गई है। यह सभी अकाउंट तीन प्राइवेट बैंक में है। इसमें एक प्राइवेट बैंक के 5 अकाउंट में 60 रुपये पुलिस को मिले हैं।डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि इन सभी अकाउंट को फ्रीज करवाने के लिए बैंक को लेटर लिखा गया है। अन्य अकाउंट में कितना अमाउंट इस बारे में जानकारी की जा रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दिल्ली में दबिश दे रही है। मामले में जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कोचिंग सेंटर के बंद होने के मामले में सेक्टर-58 और नॉलेज पार्क-3 थाने में केस दर्ज हुआ था। इसमें सेक्टर-58 पुलिस की कार्रवाई में यह डिटेल सामने आई है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने फिटजी के एमडी डीके गोयल समेत 9 को नोटिस दिया था, जिसमें कोचिंग सेंटर के पूर्व कर्मचारी के अलावा कोई और बयान दर्ज करवाने नहीं आया।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में बड़ी संख्या में अकाउंट सामने आने के बाद पुलिस इसमें डिटेल जांच कर रही है। इसके लिए सेक्टर-62 स्थित कोचिंग सेंटर के 31 पूर्व टीचर और कर्मचारियों को बयान के लिए बुलाया गया है। इससे पहले पूर्व सेंटर प्रभारी रमेश बिटलिस ने अपने दर्ज करवाए बयानों में कई महीने से सैलरी नहीं मिलने और सेंटर की स्थिति के खराब होने की जानकारी दी थी। अब 31 अन्य कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ करेगी। गौतमबुद्धनगर के दो सेंटर बंद होने से 2 हजार से अधिक स्टूडेंट की पढ़ाई और उनके पैरंट्स के रुपये फंस गए हैं। इस मामले में 200 से अधिक पैरंट्स अभी तक बयान दर्ज करवा चुके हैं। इसके बाद करोड़ों के नुकसान की बात सामने आई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अभी तक जिन बैंक अकाउंट और उनके ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है, उससे अंदेशा है कि फिटजी को स्टूडेंट्स की तरफ से मिली फीस के रुपये को किसी दूसरे जगह पर निवेश किया गया है, जहां होने वाले नुकसान के कारण कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब होती गई है। इस वजह से सैलरी जैसी दिक्कत आने का अंदेशा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button