देशी महौल में तैयार ट्यूलिप से महकेगा लुटियन दिल्ली

3.25 लाख तक आंकड़ा पहुंचाने की तैयारी

नई दिल्ली/एजेंसी। लुटियन दिल्ली भी देशी माहौल में तैयार रंग-बिरंगे ट्यूलिप फूलों से महकेगा। एनडीएमसी ने देशी माहौल में तैयार करने के लिए जो 52 हजार ट्यूलिप बल्ब हिमाचल प्रदेश भेजा था, उसमें 4500 बल्ब लगाने के लिए एनडीएमसी को मिले हैं। ट्यूलिप उगाने के लिए एनडीएमसी ने लोधी गार्डन में जो नर्सरी बनाई है, उसमें 22 हजार ट्यूलिप बल्ब तैयार किए गए हैं। एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के अनुसार नई दिल्ली एरिया में जितने ट्यूलिप लगाए जा रहे हैं, उसमें से 26,500 ट्यूलिप देशी माहौल में ही तैयार किए गए हैं। एनडीएमसी एरिया में इस बार 3.25 लाख ट्यूलिप लगाए जा रहे हैं।
एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के अनुसार भारत में जहां भी ट्यूलिप फूल लगाए जाते हैं,वह नीदरलैंड से ही आयातित होते हैं। कश्मीर के श्रीनगर में जो ट्यूलिप उगाए जाते हैं, वह ट्यूलिप बल्ब भी नीदरलैंड से ही मंगाए होते थे। एनडीएमसी ने श्रीनगर ऐडमिनिस्ट्रेशन से ही ट्यूलिप मंगाने के लिए पहली बार जानकारी ली थी और नीदरलैंड से प्री-प्रोग्राम्ड ट्यूलिप बल्ब मंगाया था। इस बार भी वहीं से ट्यूलिप बल्ब मंगाए गए हैं। लेकिन, इसमें कुछ ट्यूलिप बल्ब देशी वातावरण में तैयार किए गए भी है।एनडीएमसी ने देशी वातावरण में तैयार ट्यूलिप बल्ब प्रोग्राम्ड करने के लिए लोधी गार्डन में नर्सरी बनाया है। यहां 50 हजार बल्ब संरक्षित किए गए थे, जिसमें से 22 हजार ट्यूलिप बल्ब की सेहत अच्छी व उम्दा है,जो उग सकते हैं। साल 2023 में एनडीएमसी ने 52 हजार ट्यूलिप बल्ब देशी वातावरण में प्रोग्राम्ड करने के लिए हिमाचल प्रदेश के पालमपुर सीएसआईआर हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिक संस्थान भेजा था। वहां से एनडीएमसी को 4500 ट्यूलिप बल्ब मिले हैं। इस तरह से पहली बार दिल्ली में 26,500 ट्यूलिप बल्ब देशी वातावतरण में तैयार किए हुए लगाए जाएंगे।
ट्यूलिप फूलों के अलावा लुटियन दिल्ली की सड़कों के ब्यूटिफिकेशन के लिए डिवाइडर पर पेटुनिया प्रजाति के फूल लगाए जा रहे हैं। बारखंभा रोड पर करीब 490 मीटर दूरी तक पेटुनिया फूलों को लगाने के लिए प्री-फेब्रिकेटेड क्यारियां बनाई गई है। इन क्यारियों में फूलों को लगाने का काम शुरु कर दिया गया है। पेटुनिया प्रजाति के फूलों के चयन की एक खास वजह यह है कि ये देखने में काफी आकर्षक होते हैं और लंबे समय तक खिले रहते हैं। यह इन्हें पानी भी न मिले, तब भी मुरझाते नहीं हैं। इस बार क्यारियों को नए डिजाइन में पेश किया गया है। जिसमें 7 फूलों की टोकरी के साथ पेड़ के आकार का वर्टिकल गार्डन, आर्क स्ट्रक्चर के साथ 13 फूलों की टोकरी और 55 सिलेंड्रिकल स्ट्रक्चर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button