डीएलएसए शाहदरा, पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी जिला एवं रीयल हेल्प ब्यूरो के सहयोग से कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को एमसीडी के ऑडिटोरियम पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में शाहदरा, पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ( डीएलएसए ) कड़कड़डूमा कोर्ट दिल्ली एवं रीयल हेल्प ब्यूरो के सहयोग से एक सेमिनार का आयोजन किया गया।  सेमिनार मुख्यत: तीन बिंदु 1. वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार। 2. महिलाओं के अधिकार । 3.पशु क्रूरता अधिनियम  पर किया गया । सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ पीएन तिवारी एवं विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता पूर्व एलएसी, साक्षी अरोड़ा एलएसी डीएलएसए शाहदरा जिला एवं अंकित गुप्ता एलएसी डीएलएसए पूर्वी जिला उपस्थित रहे ।
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारो के विषय पर वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया ।महिलाओं के अधिकार के विषय पर साक्षी अरोरा ने विस्तृत जानकारी दी।पशु क्रूरता अधिनियम विषय पर अंकित गुप्ता एडवोकेट ने जानकारी दी।रीयल हेल्प ब्यूरो के चेयरपर्सन तासीम अहमद कहा कि हम पूरे देश में आगे भी ऐसे कानूनी जागरूकता कार्यक्रम करते रहेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कानून और अपने अधिकारों के बारे में जान सके । रीयल हेल्प ब्यूरो के काफी संख्या में पदाधिकारी अलग-अलग प्रदेशों से आये और साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक, पशु प्रेमी, महिला एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button