अयोध्या में केसरिया से हरा कर दिया गया जिलाधिकारी आवास का बोर्ड

अयोध्या। अयोध्या के जिलाधिकारी के आवास के बोर्ड का रंग केसरिया से हरा कर दिया गया। इसकी जानकारी के बाद प्रशासन में हलचल मच गई। इसको लेकर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को फटकार भी लगाई।बता दें कि जिलाधिकारी के मुख्य आवास की मरम्मत हो रही है। इसके चलते डीएम पिछले कई महीनों से लोक निर्माण विभाग के सरकिट हाउस के बगल वाले बंगले में रह रहे हैं। यहां जिलाधिकारी निवास का बोर्ड केसरिया रंग में लगा हुआ था। बुधवार को अचानक बोर्ड का रंग हरा हो गया। चर्चा रही कि केसरिया रंग के बोर्ड को हटाकर हरे रंग का बोर्ड लगा दिया है। इसकी खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। इसके बाद तो प्रशासनिक गलियारे में हलचल मच गई। बोर्ड का रंग बदले जाने के निहितार्थ निकाले जाने लगे। चुनाव के समय बोर्ड बदले जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने इसके बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए बताया कि उनका आवास पीडब्ल्यूडी विभाग के डाक बंगले में हैं। डाक बंगले के रेनोवेशन के साथ विभाग ने हरे रंग का आवासीय बोर्ड लगवाया है। कहा कि यह परिवर्तन गलत समय में किया गया है। जिसके बारे में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी की कलर नीति के तहत ही बोर्ड का रंग बदला गया है। सभी डाक बंगलों व विभागीय बोर्ड हरे रंग के किए जा रहे हैं। डीएम आवास के डाक बंगले के बोर्ड का रंग भी उसी के तहत बदला गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button