कानपुर में सीएम योगी ने वर्चुअल माध्यम से आरक्षियों के लिए नई बैरक का किया उदघाटन

अनूप मिश्रा,(कानपुर ब्यूरो)। पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में पुलिस कर्मियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए बुधवार को 200 आरक्षियों के लिये नई बैरक का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से लखनऊ से नई बैरक का उदघाटन किया। यह बैरक बहुमंजिला है, जो कि ट्रैफिक पुलिस लाइन बनाई गई है।

इस दौरान महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक सुरेंद्र मैथानी, एमएलसी अरुण पाठक, पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी, अपर पुलिस आयुक्त आनन्द कुलकर्णी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस को हाईटेक किया जा रहा है। संसाधन बेहतर हो रहे हैं। पुलिसकर्मियों को नई बैरक से काफी सहूलियत मिलेगी। पुलिस लाइन में सुविधाएं बधाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button