फतेहपुर में बड़ा हादसा टला…तेज रफ्तार ट्रक मकान में घुसा, तीन बाइकें क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर में थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना कस्बे में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे किनारे बने राजू लोधी के मकान में जा घुसा।
गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के भीतर कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई कर्मियों की मदद से हाइड्रा मंगवाकर ट्रक को बाहर निकलवाया और यातायात सुचारु कराया।




