जम्मू के अखनूर सेक्टर में आईईडी विस्फोट, दो जवान शहीद, सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

IED blast in Akhnoor sector of Jammu, two soldiers martyred, search operation of security forces continues

श्रीनगर/एजेंसी। जम्मू के अखनूर इलाके में मंगलवार को एक आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में दो जवान शहीद हो गए। ये जवान एलओसी पर गश्त कर रहे थे, तभी ये धमाका हुआ। माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने ये आईईडी प्लांट किया था। जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट एलओसी की काफी अग्रिम पोस्ट के करीब हुआ। आईईडी विस्फोट के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। तीसरे घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सेना के अनुसार अखनूर सेक्टर के लालेली में बाड़ पर गश्त के दौरान संदिग्ध आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट हुआ। इसमें जवानों की मौत हो गई। सेना के अनुसार सैनिक क्षेत्र पर कब्जा जमाए हुए हैं और तलाशी अभियान चल रहा है। व्हाइट नाइट कोर दो वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है। व्हाइट नाइट कोर ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अखनूर में एलओसी के निकट जिस अग्रिम पोस्ट के पास यह ब्लास्ट हुआ है। वहां पर सेना ने घेरेबंदी की है। सेना के द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों की नापाक हरकत है। उन्हीं के द्वारा आईईडी लगाई गई। जिसकी चपेट में भारतीय सेना के जवान गश्त करते वक्त पर आ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button