ग़ाज़ियाबाद में समोसे में मिली मेंढक की टांग, पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया

Frog leg found in samosa in Ghaziabad, police arrested the shopkeeper

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के न्याय खंड में दुकान पर एक ग्राहक ने समोसे में मेंढक की टांग निकलने का आरोप लगाया है। बुधवार देर शाम को दुकान पर हंगामे करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए दुकान से समोसे के नमूने लिए हैं। वहीं, पुलिस ने दुकानदार का शांति भंग में चालान कर दिया है।
एक मिनट 30 सेकंड के वीडियो में एक व्यक्ति के हाथ में समोसा दिख रहा है। समोसे में एक काली वस्तु दिख रही है। इसे मेंढक की टांग बताया जा रहा है। इसके बाद दुकान के अंदर की वीडियो बनाई गई है। वीडियो में दुकानदार के अलावा कई ग्राहक भी दिख रहे हैं। तभी कई व्यक्ति बाहर से आते हैं।
इनमें वह व्यक्ति कहता है कि समोसे में मेंढक की टांग निकली है। वह दुकानदार को गाली-गलौज करते सुनाई दे रहे हैं। उसके साथी हंगामा करते दिख रहे हैं। वह कहते हैं कि पुलिस को फोन मिलाओ। इस पूरे समोसे में मेंढक है। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इंदिरापुरम के वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर किया गया, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान पर जाकर नमूने भरे। पुलिस का कहना है कि दुकानदार रामकेश का शांति भंग करने पर चालान किया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राहक समोसा खरीदकर घर चला गया था। कुछ देर बाद वह घर से आया और समोसे में मेंढक की टांग होने का आरोप लगाने लगा। मौके पर जाकर दुकान से समोसे के नमूने भरे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की गई है। यह दुकान एक नामी कंपनी के नाम से संबद्ध है।
दुकान काफी बड़ी है। दुकान पर सभी तरह की मिठाई भी मिलती है। इस दुकान पर खासी भीड़ रहती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान में अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने नहीं लिए गए हैं। उन्हें वह समोसा भी नहीं मिला है जिसमें मेंढक की टांग मिलने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता भी उनके सामने नहीं आया है। उन्हें लिखित में शिकायत नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button