सदगुरु और ईशा फाउंडेशन को लेकर बवाल! यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज

Ruckus over Sadhguru and Isha Foundation! Case filed against YouTuber Shyam Mira Singh

जयपुर/एजेंसी। यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह के खिलाफ जयपुर के नाहरगढ़ थाने में एक केस दर्ज हुआ है। चांदपोल बाजार निवासी धनंजय फतेहपुरिया ने श्याम मीरा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फतेहपुरिया का आरोप है कि आरोपी ने सदगुरु की लोकप्रियता और ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि उत्सव का उपयोग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अपलोड किया है। इस वीडियो से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है और वह वीडियो साम्प्रदायिक तनाव भड़काने वाला है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्रकरण की जांच सब इंस्पेक्टर शंकरलाल को सौंपी गई है।
कुछ सप्ताह पहले श्याम मीरा सिंह ने सदगुरू के आश्रम में दी जाने वाली दीक्षा से जुड़े कार्यक्रमों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ईमेल के स्क्रीन शॉट से एक वीडियो खबर बनाकर अपने यूट्यूब पर अपलोड किया था। ऐसा दावा किया गया था कि सदगुरू के आश्रम में बालिकाओं को दीक्षा देने के दौरान उनके कमर के ऊपर के कपड़े खुलवाए जाते हैं। इस तरह का वीडियो अपलोड करने के बाद श्याम मीरा सिंह विवादों में आ गए थे। सदगुरु के लाखों अनुयायियों ने कहा कि वीडियो में दिखाए गए ईमेल्स फर्जी हैं। इस तरह के ईमेल कोई भी बना कर वायरल कर सकते हैं। इस वीडियो को अपलोड करने के बाद श्याम मीरा सिंह पर सदगुरु आश्रम को बदनाम करने के षड़यंत्र का हिस्सा होने के आरोप लगे।
राम रहीम ने भी दो साल पहले श्याम मीरा सिंह पर मानहानि का केस किया था। श्याम मीरा सिंह द्वारा बनाए गए एक वीडियो पर राम रहीम को आपत्ति थी। मानहानि का केस दर्ज कराते हुए राम रहीम को और से वीडियो डिलीट करने की मांग की गई। यह केस कई दिनों तक चला। एक बार श्याम मीरा सिंह को वह वीडियो प्राइवेट करना पड़ा। बाद में सुप्रीम कोर्ट में श्याम मीरा केस जीत गए थे। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वीडियो से पहले श्याम सिंह डिस्कलेमर लिख दे और फिर वीडियो प्रसारित करें। बाद में डिस्क्लेमर के साथ कोर्ट का आदेश भी उस वीडियो के शुरुआत में जोड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button