योगी जी आपके राज में सपा का गुंडा…’,गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ता ने लगाया मकान बिकाऊ का बैनर

गाजियाबाद। गाजियाबाद के संजय नगर में भाजपा कार्यकर्ता ने मकान बिकाऊ का बैनर लगाया है। भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि वह एक सपा नेता से परेशान हैं। संजय नगर के सूरजमल एन्क्लेव निवासी मनोज वर्मा भाजपा से जुड़े हुए हैं। 26 अप्रैल को मतदान के दिन उन्हें कंपोजिट स्कूल अवंतिका विहार में बने बूथ पर पार्टी की तरफ से मतदान अभिकर्ता बनाया गया था।
मनोज वर्मा की सपा नेता संजीव चौधरी से बूथ पर मोबाइल प्रयोग करने को लेकर कहासुनी हुई। मनोज का आरोप है कि बूथ के बाहर उनके साथ मारपीट की गई।
मामले की उन्होंने रिपोर्ट मधुबन बापूधाम थाने में दर्ज कराई हुई है। मनोज का आरोप है कि उन्हें फिर धमकाया गया है। पुलिस पर उन्होंने सख्त कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यकर्ता ने अपने घर पर जो बैनर लगाया है उसमें उसने योगी जी को अपने हाल से परिचित कराया है। उसने बैनर में लिखा है, ‘योजी जी आपके राज में सपा का गुंडा जान से मारने की धमकी दे रहा है इसलिए यह मकान बिकाऊ है।’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button