खौफनाक घटना : भोजपुर में युवक ने बड़े भाई के प्राइवेट पार्ट को काट डाला

आरा,(बिहार)। बिहार के भोजपुर जिले में भाभी के प्यार में पागल एक युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया है। देवर ने अपना गुस्सा भाभी की जगह अपने बड़े भाई पर निकाल दिया। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में हुई है। जहां भाई ने अपने ही बड़े भाई को चाकू से गोदकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आरोपी भाई ने बड़े भाई के प्राइवेट पार्ट, हाथ और कमर में चाकू मार दिया है। छोटे भाई ने भाभी का गुस्सा अपने भाई पर निकाला है। घटना में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसकी पत्नी और दोस्तों नेउसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया।
Rajsthan Crime News: 8 साल की बच्ची से रेप, 10 टुकड़े कर फेंका शव
आरोपी युवक फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है। गंभीर रूप से जख्मी युवक का नाम मनोज साह है। मनोज ने बताया की घरेलू विवाद को लेकर दोनों भाई अलग रहते हैं। आरोपी भाई दीपक साह बहन की शादी में कुछ खर्चा दिया ना ही घर चलाने में वह मदद करता था। इसी बात को लेकर हम दोनों भाई अलग हो गए। मनोज ने बताया कि नशे में धुत होकर आकर घर में गाली–गलौज करता था, इसी बात को लेकर मेरी पत्नी चंद्रावती देवी अपने देवर से बात नहीं करती थी।
जब आज मेरी पत्नी घर के आंगन में बर्तन धो रही थी, तभी चंद्रावती को छुरा से मारने के लिए दीपक दौड़ा। इसी बीच हम बचाने के लिए गए तो उसने मुझे छुरा से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में जब हम जमीन पर जा गिरे, उसके बाद भी वो लात और घूंसे से मारता रहा। परिवार के कुछ सदस्यों के द्वारा बीच-बचाव करने के बाद मेरी जान बची।
व्हाट्सअप के ये नए फीचर हैं कमाल के, पीआईपी मोड़ के अलावा एक साथ भेज सकेंगे 100 मीडिया फाइल
भाभी ने बातचीत किया था बंद
दरअसल, दीपक नशे में धुत होकर घर में आता था और गाली देता था। इसी बात को लेकर चंद्रावती देवी हमेशा अपने देवर से गुस्से में रहती थी। भाभी का बात नहीं करना देवर को नागवार गुजरता था। इसी वजह से वो गुस्से में रहता था। दीपक बार-बार कहता कि आप मुझसे बात क्यों नहीं करती। आप हमसे बात कीजिए। लेकिन उसकी भाभी बात करने से मना कर देती थी। घटना के बाद जख्मी मनोज का इलाज आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। बताया जाता है कि मनोज मजदूरी कर अपने परिवार का पालन–पोषण करने का काम करता है। उसके घर में पत्नी चंद्रावती देवी दो पुत्र और एक पुत्री है।




