गाजियाबाद में ज्वेलर्स की दुकान में दिन-दहाड़े करोड़ों की लूट
फर्जी नंबर प्लेट वाली बाइक से पहुंचे लूटेरे

गाजियाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के बृज विहार स्थित मानसी ज्वेलर्स की दुकान में दो युवकों ने दिन-दहाड़े घुसकर करोड़ों की लूट को अंजाम दिया। वारदात 24 जुलाई की शाम करीब 3ः30 बजे की है।
दो बाइक सवार दुकान पर पहुंचे और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान पर बैठे दुकान मालिक कृष्ण कुमार वर्मा के बेटे शुभम को कमर पर लगी पिस्टल दिखाई। इसके बाद उनसे हाथापाई भी की। डरा-धमकाकर वहां रखे सोने चांदी के जेवरात व नकदी दो बैग में भरी और भाग निकले।
एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि अभी तक की बातचीत में करीब 20 किलोग्राम चांदी और लगभग 125 ग्राम सोना लूटने की बात सामने आई है। हालांकि पुष्ट आंकलन सराफा कारोबारी कर रहे हैं।
दो पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। फुटेज में दिखी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगे होने की बात सामने आई है। बाइक सवारों के भागने का रास्ता ट्रेस किया जा रहा है।




