दिल्ली के द्वारका में सरेआम गोली मारकर वकील की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका इलाके में सरेआम वकील की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। द्वारका सेक्टर 8 की रेड लाइट के ठीक सामने मणिपाल हॉस्पिटल के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, बाइक चलाने वाले बदमाश ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। वकील पर गोली चलाने के बाद दोनों बदमाश तेजी से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए, लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने खून में लथपथ वकील को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक वकील की पहचान वीरेंद्र कुमार के तौर पर हुई है, वह पटियाला हाउस कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था।

डीसीपी एम हर्षवर्धन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शाम 4:20 पर पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया था कि सेक्टर-1 द्वारका के पास हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो पता चला कि मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने अर्टिगा गाड़ी पर बैठे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह सेक्टर 12 द्वारका के रहने वाले थे। वह एडवोकेट के प्रोफेशन में थे। शुरुआती जांच में पुलिस को पुरानी रंजिश का मामला नजर आ रहा है। इस मामले में कई टीम बना दी गई है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज, लोकल इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद ले रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button