दिल्ली में किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इलाके में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार किशोरी का शव नरेला की एक दुकान में मिला था। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। डीसीपी आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील(32) के रूप में हुई है। बीती रात सुनील ने अलीपुर-नरेला रोड से आते हुए उस वक्त पुलिस पर फायरिंग कर दी जब उससे आत्मसमर्पण के लिए कहा जा रहा था। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जिससे आरोपी के घुटने में गोली लग गई।