दिल्ली पुलिस की नई पहल, अब महिला अफसरों के कंधों पर आएगी अहम जिम्मेदारी

महिला पुलिसकर्मियों को भी बीट अफसर के रूप में किया जाएगा तैनात

नई दिल्ली/एजेंसी। दिल्ली पुलिस में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में अब बीट अफसरों के रूप में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी बढ़ सकती है। अब तक ज्यादातर पुरुष पुलिसकर्मियों को ही बीट अफसर लगाया जाता रहा है। लेकिन महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। यह प्रयोग सफल हो पाएगा या नहीं इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। हर थाने में 15 से अधिक बीट अफसरों की तैनाती रहती है। इनमें तीन से चार बीट में महिला कर्मियों को लगाया जा सकता है। पुलिस अधिकारी का मानना है कि महिलाएं किसी से कम नहीं होती हैं।
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए दिल्ली पुलिस अब महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी बढ़ाने पर विचार कर रही है। कुछ सालों में बड़ी संख्या में महिला कर्मियों की भर्ती हुई हैं, इसलिए दिल्ली पुलिस में अब महिला कर्मियों की संख्या कम नहीं है।
पुलिसिंग सिस्टम में बीट अफसर का अहम रोल होता है। इनकी पहुंच सीधे इलाके के लोगों तक होती है। स्थानीय लोगों के साथ बेहतर तालमेल रख कानून व्यवस्था को बनाए रखने में बीट अफसर की अहम भूमिका होती है। वे अपने इलाके की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी वह अपने आला अधिकारियों को देते हैं। साथ ही स्ट्रीट क्राइम और संगठित अपराध की रोकथाम में बीट अफसर की अहम भूमिका होती है।

कुछ महत्वपूर्ण प्वाइंट्स-

  • दिल्ली के हर थाने में तैनात होते हैं 15 से अधिक बीट अधिकारी।
  • दिल्ली पुलिस ने महिला अफसरों के लिए उठाया अहम कदम।
  • अब दिल्ली के हर थाने में तैनात रहेंगी 4 बीट अधिकारी।
  • पुलिस विभाग में बीट अफसर की होती है अहम भूमिका।
  • दिल्ली में कुछ सालों में बड़ी संख्या में महिला कर्मियों की भर्ती हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button