मेट्रो में दिल्ली के सीएम केजरीवाल के लिए धमकी लिखने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मेट्रो स्टेशन पर धमकी भरा मैसेज लिखने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित गोयल (33) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह दिमागी रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। वह दिल्ली में इलाज के लिए आया था। बाद में उसे जमानत भी दे दी गई।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है, जिसमें उसे मेट्रो स्टेशन की दीवार पर लिखते हुए देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जगह की पुष्टि की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’ जानकारी के अनुसार मेट्रो स्टेशनों के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धमकी भरा संदेश लिखने की घटना में सोमवार को दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इस बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि तीन मेट्रो स्टेशनों-राजीव चौक, पटेल चौक और पटेल नगर में ऐसे संदेश लिखे पाए गए। आप ने इसके पीछे बीजेपी का हाथ बताया है।
बीते 20 नवंबर को दिल्ली मेट्रो में केजरीवाल के खिलाफ धमकी भरे संदेश लिखने का मामला सामने आया था। दरअसल दिल्‍ली के तीन मेट्रो स्‍टेशन और एक मेट्रो ट्रेन में सीएम अरविंद केजरीवाल को मारने की धमकी भरे शब्‍द लिखे हुए मिले थे। यह धमकी भरे संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इन संदेशों में केजरीवाल को लेकर अपमानजनक शब्‍दों का इस्तेमाल किया गया था। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button