पति और जेठ की हत्या कर पिस्टल लहराते हुए थाने पहुंची महिला

उज्जैन/मध्य प्रदेश। उज्जैन जिले में नए साल के पहले ही दिन एक महिला ने खूनी खेल खेला है। लोग जहां अच्छी कामना के साथ नए साल की शुरुआत करते हैं। वहीं, महिला ने खून से इसकी शुरुआत की है। उसने एक जनवरी 2024 की सुबह अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह पूरा मामला उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र का है। इसके बाद शान से पिस्टल लहराते हुए महिला थाने में पहुंची है।
इस घटना के इंगोरिया इलाके में दहशत का माहौल है। साथ ही मातम पसरा हुआ है। किसी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि महिला ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम क्यों दी है। इंगोरिया थाना पुलिस ने बताया कि आज सुबह एक ह्रदय विदारक घटना घटित हुई है, जिसमें सविता नाम की महिला पिस्तौल लेकर थाने पहुंची थी। उसने बताया कि मैंने अपने पति राधेश्याम और जेठ धीरज पर पिस्टल से फायर किया है। यह बातें सुनकर पुलिस कुछ देर के लिए चौंक गई।
महिला की बातें सही है या झूठ, इस बात की तफ्तीश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि घटना सही है। महिला ने पिस्टल से अपने पति और जेठ पर गोली चलाई थी। गोली लगने के बाद पति की मौत मौके पर ही हो गई और इलाज के दौरान अस्पताल में जेठ की मौत हो गई है।
आंगनवाड़ी में काम करती है महिला
मामले में आई शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपी महिला सविता आंगनवाड़ी में काम करती है। कुछ दिनों से पति और जेठ से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इससे वह बहुत परेशान थी। शायद इसी वजह से उसने घातक कदम उठाया होगा।
पुलिस के सामने किए कई खुलासे
पुलिस को पूछताछ में सविता ने यह भी बताया कि उसका जेठ धीरज काफी समय से अवैध हथियार का धंधा कर रहा है। बड़नगर पुलिस ने कुछ समय पहले उसे तस्करी करते हुए पकड़ा भी थी। आज भी वह घर पर पिस्टल लेकर मारने आया था, हमने पिस्टल छीनकर उस पर गोली चला दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button