मेरठ में प्रेमिका के परिजनों को देखते ही उतरा इश्क का भूत, मुस्लिम युवती को कचहरी में छोड़कर भागा हिंदू प्रेमी
In Meerut, the ghost of love vanished after seeing the family of the girlfriend, the Hindu lover left the Muslim girl in the court and ran away

मेरठ/उत्तर प्रदेश। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करके मुस्लिम युवती को घर से भगाकर लाए हिंदू प्रेमी के सिर से शुक्रवार को उस समय इश्क का भूत उतर गया, जब युवती के परिजनों ने दोनों को कचहरी में धर दबोचा। इसके बाद लव मैरिज करने आया प्रेमी भाग गया। घटना के चलते कचहरी में काफी देर तक अफरा-तफरी के हालात बना रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक मवाना क्षेत्र की रहने वाली मुस्लिम संप्रदाय की युवती का कस्बे के ही रहने वाले विकास नाम के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। धर्म की दीवार को गिराकर दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। 16 सितंबर को युवती विकास के साथ घर से फरार हो गई। युवती के परिजनों ने मवाना थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार दिन से परिजन अपने स्तर पर भी बेटी की तलाश में जुटे थे।
शुक्रवार को युवती के परिजनों को सूचना मिली कि युवती अपने प्रेमी के साथ कचहरी में कोर्ट मैरिज करने जा रही है। इसके बाद परिजनों ने घेराबंदी करते हुए प्रेमी युगल को कचहरी परिसर में धर लिया। प्रेमिका के परिजनों को देखते ही युवक के होश उड़ गए और वो मौके से भाग निकला। इस दौरान अपनी मौहब्बत की दुहाई देती हुई प्रेमिका युवक को नाम लेकर पुकारती रही, मगर देखते ही देखते वह नौ दो ग्यारह हो गया।
उधर, युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार करते हुए कचहरी में हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को सिविल लाइन थाने ले गई। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवती के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे।




