कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अरशद गिरफ्तार

कानपुर/उत्तर प्रदेश। जीआरपी ने सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को दबोच लिया हैा। उसकी पहचान बेगमपुरवा सफेद कालोनी निवासी अरशद अली के रूप में हुई है। अरशद अली ने अनिल कुमार के नाम से 112 नंबर पर सूचना दी थी कि आदिल उस्ताद नाम का व्यक्ति सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने जा रहा है। उसके पास असलहा व बम है। अरशद के ऊपर थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल, थाना किदवई नगर, थाना बाबूपुरवा में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के 112 नंबर पर 27 फरवरी को काल की गई कि शाम सात बजे सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन को उड़ाने की साजिश की जा रही है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। बम निरोधक दस्ते व डाग स्क्वायड के साथ सेंट्रल स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया गया। जिस नंबर से काल आई थी, उसपर संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह बंद मिला। इससे पहले भी इसी नंबर से पहले भी सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिस नंबर से काल आई थी जांच के बाद पता चला कि वह बहराइच के अनिल का है।
पुलिस ने अनिल से पूछताछ की तो उसने 24 फरवरी को मोबाइल गुम होने की बात कही। उस नंबर का प्रयोग कोई अन्य व्यक्ति कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल ओमनाराण सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गई थी। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे गए। बुधवार को दोपहर सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड से 38 वर्षीय अरशद अली को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में अरशद ने बताया कि उसने अनिल कुमार बनकर फर्जी सूचना दी थी। उसके मोबाइल पर फोन आने लगे तो उसे बंद कर दिया, सिम कार्ड निकाल कर फेंक दिया। फोन अपने पास रख लिया ताकि बाद में किसी दूसरे व्यक्ति का सिम लगाकर सेंट्रल स्टेशन उड़ाने की फर्जी धमकी दे सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button