आजमगढ़ में अखिलेश यादव की एक झलक पाने को भगदड़, पुलिस से भी की गई धक्का-मुक्की

आजमगढ़,(उत्तर प्रदेश)। आजमगढ़ जिले में अखिलेश यादव के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और सपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। किसी तरह भीड़ को संभाला गया। सपा कार्यकर्ताओं ने मीडिया से भी बदसलूकी की।
बैठौली में डॉ. लक्ष्मण यादव के घर पर अखिलेश यादव के आने सूचना पर सपा कार्यकर्ता रविवार सुबह से ही जमा हो गए। दोपहर सपा मुखिया अखिलेश यादव लक्ष्मण यादव के यहां शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे। जैसे ही अखिलेश यादव पहुंचे हैं, वैसे ही सपा कार्यकर्ता उनकी एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े। इससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल हो गया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं को काबू कर पाए। अखिलेश यादव वर-वधू को आशीर्वाद देने के बाद सठियांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अखिलेश यादव मीडिया से दूरी बनाए रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button