कोल स्कैम में आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई को अपने साथ जेल में ले गए सुनील अग्रवाल

रायपुर,(छत्तीसगढ़)। कोयला और परिवहन घोटाले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई और कारोबारी सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को ईडी ने कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। जिसके बाद तीनों को रायपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। हलांजेल जाते समय ये तीनों अपने साथ पढ़ने के लिए किताबें लेकर गए हैं। जानकारी के अनुसार, ईडी की पूछताछ में समीर विश्नोई ने कई खुलासे किए हैं।
ईडी की पूछताछ में समीर विश्नोई ने स्वीकार किया है कि उन्होंने कई चेक बिना परमिशन के साइन किए हैं। जिसके बाद ईडी ने सारे चेक जब्त कर लिए हैं। वहीं, विश्नोई ने यह भी कबूल किया है कि उन्हें सूर्यकान्त तिवारी से 50 लाख से लेकर 2 करोड़ तक की राशि मिली है।14 दिनों की न्यायिक हिरासत मिलने के बाद कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और आईएएस समीर विश्नोई गलबहियां करते नदजर आए। दोनों रायपुर केंद्रीय जेल परिसर में गले मे हाथ डाले नजर आये। इस दौरान सुनील अग्रवाल ने आईएएस समीर विश्नोई के गले में हाथ डालकर कहा-आइये चलें। वहीं, सुनील अग्रवाल जेल में अपने साथ दर्जनभर किताबें लेकर गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं जेल में रतन टाटा की किताब पढूंगा। रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचने के बाद समीर विश्नोई सबसे पहले जेल परिसर में ही बने देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे लेकिन उस समय मंदिर का पट बंद था जिस कारण वो दर्शन नहीं कर पाए।
दरअसल, ईडी ने 11 अक्टूबर को आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉड्रिंग केस में छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी के ऑफिस समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान टीम को कई अहम सुराग मिले थे। जिसेक बाद उन्हें अरेस्ट किया गया था उनके साथ सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को भी ईडी की टीम ने गिरफ्तार करने के बाद छापेमारी की है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button