लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बस्ती की डांस टीचर को रेप और हत्या की धमकी

युवती की शिकायत पर बस्ती पुलिस ने शुरू की जांच

बस्ती/उत्तर प्रदेश। लॉरेंस बिश्नोई का खौफ मुंबई से बस्ती पहुंच चुका है। बाबा सिद्दीकी की हत्या से एक बार फिर से चर्चा में आए लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ तो बॉलीवुड के दबंग सलमान खान तक में देखने को मिल रहा है। हालांकि अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से बस्ती की एक डांस टीचर को रेप और जान से मारने को धमकी मिल रही है।जेल में बंद कुख्यात सुपारी किलर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक कथित गुर्गे ने बस्ती की डांस टीचर को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी है। फोन पर धमकी देते हुए कहा कि अब तक 25 लड़कियों का रेप और मर्डर कर चुका हूं, 26वां नंबर तुम्हारा है। अलग-अलग पांच नंबरों से आ रहे धमकी भरे फोन कॉल से युवती काफी डर गई है। पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायती पत्र दिया है।
बस्ती सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली डांस टीचर ने शिकायती-पत्र में बताया है कि वह एक डांस क्लास में डांस टीचर है और यूट्यूबर पर भी डांस सिखाती है। बताया कि कुछ दिन से उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबर से धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाला शख्स खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताता है, और दुष्कर्म समेत जान से मारने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता ने बताया कि फोन पर धमकी देने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि उसने अब तक 25 लड़कियों से रेप कर उन्हें जान से मार डाला है। तुम्हारा भी रेप कर जान से मार डालेंगे, 26वां नंबर तुम्हारा होगा। पीड़िता के पास बातचीत की रिकॉडिंग भी मौजूद है। धमकी मिलने के बाद से वह काफी डरी और सहमी हुई है।
सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि देसी कलाकार नाम के यूट्यूब चलने वाले ग्रुप को लॉरेंस बिश्नोई गैंग बता कर किसी ने फोन किया। कुछ अज्ञात लोग फोन कर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता कर रहे हैं। कुछ अन्य यूट्यूबर ग्रुप और देसी कलाकार यूट्यूब चैनल के बीच कुछ विवाद था। शायद उसी को लेकर कुछ नंबरों से फोन आया हो। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। अभी तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कोई सुबूत सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button