गेटवे आफ इंडिया में विराजमान होंगी मां दुर्गा, वैशाली के रचना पार्क में चल रही जोरों की तैयारियां

गाजियाबाद ब्यूरो। वैशाली सेक्टर- तीन के रचना पार्क में गेटवे आफ इंडिया में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ‘अनेकता में एकता’ की थीम के जरिए लोगों को अखंड भारत का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। रचना पार्क में सर्वोजनिन श्री श्री काली पूजा दुर्गा समिति की ओर से यहां दुर्गा पूजा आयोजित की जाएगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पिछले एक माह से बंगाल के सात कलाकार – रामू, वीरू, अरुण, संजय, सतीश, गोविंदा और गौतम पार्क में बांस से गेटवे आफ इंडिया बना रहे हैं। पिछले एक माह से सातों कलाकार गेटवे आफ इंडिया बनाने में जुटे हैं। पांच दिन में इसे बनाकर तैयार कर देंगे।

सर्वोजनिन श्री श्री काली पूजा दुर्गा समिति के अध्यक्ष दीपेंदु घोष ने बताया कि इस बार बंगाल के मूर्तिकारों द्वारा एक ही चाल में तैयार की गई मां दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की मूर्ति स्थापित की जाएगी। सभी मूर्तियां पार्क में तैयार किए जा रहे गेटवे आफ इंडिया में होंगी। 31 सितंबर को मूर्ति स्थापित की जाएगी। एक से पांच अक्टूबर तक पूजा होगी। समिति के सह सचिव सूर्य सारथी रे ने बताया कि इस बार पांच दिन तक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बंगाल, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों के कलाकर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इसके जरिए लोगों को अनेकता में एकता और अखंड भारत का संदेश दिया जाएगा।

कोरोना काल में बहुत कम ही स्थानों पर बीते वर्ष दुर्गापूजा हुई थी। इस बार दिल्ली सेे सटे ट्रांस हिंडन में 30 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है। सभी स्थानों पर बंगाल की तर्ज पर भव्य दुर्गापूजा आयोजित की जा रही है। यहां दुर्गापूजा देखने के लिए दिल्ली एनसीआर से लोग आएंगे। ऐसे में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button