भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का गाजियाबाद में हुआ भव्य स्वागत

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गाजियाबाद आगमन पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से क्लाउड-9 कंपाउंड में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, तिरंगा सैल्यूट टीम के सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नागरिकों ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर तीरथ सिंह रावत का स्वागत किया।
समारोह में तीरथ सिंह रावत ने स्वागत और सम्मान के लिए आयोजकों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए समाज और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों में सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया।
रावत ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल की ओर से व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाने तथा सामाजिक कार्यों में सहभागिता के लिए संगठन को शुभकामनाएं दीं। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने कहा कि तीरथ सिंह रावत का गाजियाबाद आगमन संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए अवसर है। उन्होंने कहा कि रावत के राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने के साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी भूमिका जारी रखेगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.पी. मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा सदरपुर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बृज भूषण मित्तल, राष्ट्रीय समन्वयक मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव एवं पार्षद प्रदीप चौधरी, राष्ट्रीय सलाहकार रितेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, पार्षद हिमांशु शर्मा, विशाल जैन, समीर शर्मा, संदीप त्यागी रसम, काजल छिब्बर, संजय शर्मा, अनिल जुल्का और डॉ. शुचि मेहरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों और पदाधिकारियों ने तीरथ सिंह रावत को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संयोजन एवं मंच संचालन उत्तराखंड के पूर्व मंत्री सच्चिदानंद शर्मा तथा पत्रकार ललित चौधरी और अपूर्वा चौधरी ने किया।
समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथियों के रूप में निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष डी.एन. सिंह, फिल्म निर्माता मनोज शर्मा, भाजपा नेता प्रताप चौधरी और पार्षद मधुकर त्यागी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button