एम्स के डॉक्टरों को दिया जा रहा कीड़े वाला खाना! सामने आईं तस्वीरें

नई दिल्ली। दिल्ली एम्स में डॉक्टरों को मिलने वाले खाने पर बवाल मचा हुआ है। मेस की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जो जिम्मेदारों को सवालों के घेरे में ला रही हैं। खाने को लेकर डॉक्टरों ने देर रात हंगामा किया। डॉक्टरों ने जिम्मेदारों पर कई आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि मेस की हालत देख कोई भी खाना खाने की हिम्मत नहीं जुटा सकता।

delhi aiims messभारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की टीम ने मेस से सैंपल लिए हैं। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन का आरोप है कि टीम को काफी देर तक अंदर नहीं जाने दिया गया। काफी देर बाद जब टीम अंदर गई तो सब कुछ ठीक कर दिया गया था।

delhi aiims mess

डॉक्टरों का आरोप है कि मेस में साफ-सफाई का जरा सा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। खाने की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मेस में कई स्थानों पर खाने की वस्तुओं पर कीड़े रेंगते देखे गए हैं।

delhi aiims mess

मेस की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें सड़ी हुई सब्जियां दिख रही हैं। एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया को इस मामले से अवगत भी कराया गया है।

delhi aiims mess

जिसमें कहा गया है कि 10 अगस्त को एफएसएसएआई ने मेस का औचक निरीक्षण किया था, इस दौरान खाने की वस्तुओं में कीड़े पाए गए, लेकिन कोई सुधार नहीं दिख रहा है। गंदगी जस की तस है।

delhi aiims mess

डॉक्टरों का कहना है कि खाना इतना खराब है कि कोई भी इसे खाना नहीं चाहेगा। डॉक्टरों ने अनियमितता का आरोप भी लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button