आस्था के नाम पर दरिंदगी, चार साल तक दो बहनों से दुष्कर्म, तांत्रिक गिरफ्तार

आजमगढ़ से आस्था के नाम पर एक गंभीर मामला सामने आया है। एक तांत्रिक पर आरोप है कि उसने करीब 4 वर्षों तक एक परिवार को अपने जाल में फंसाए रखा। इसी दौरान उसने परिवार की दो बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

आजमगढ़/उत्तर प्रदेश। आस्था के नाम पर आजमगढ़ जिले से घिनौना मामला निकलकर सामने आया है। एक तांत्रिक एक या दो नहीं बल्कि पूरे चार से सालों एक परिवार को अपने भ्रम जाल में फंसाकर उनकी दो बेटियों से रेप की घटना को अंजाम दिया है।
तांत्रिक बेटियों को यह धमकी भी देता था कि अगर तुमने किसी को बताया तो मैं मंत्र के द्वारा तुम्हारी जान ले लूंगा। आरोपी तांत्रिक अपने अपने मंसूबों में लगातार कामयाब भी होता था, लेकिन जैसे ही उसकी नजर उनकी तीसरी बहन पर पड़ी। उसका सारा खेल खुलकर सामने आ गया। इस मामले के बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला फूलपुर थाना क्षेत्र के गहनी खुर्द गांव का है, जहां चालीस वर्षीय महफूज पुत्र अबूबकर अपने आपको एक बड़ा तांत्रिक बताता था और लोगों को भ्रम में डाल अपने मंसूबों में कामयाब होता था। ऐसे ही एक कामयाबी का खेल महफूज ने क्षेत्र के एक पीड़ित परिवार के साथ शुरू किया, जहां पहले से महफूज का आना जाना लगा था।
सूत्रों के अनुसार, महफूज ने परिजनों को यह बताया कि उनकी बेटियों के ऊपर-ऊपरी साया है और वह उन्हें तंत्र क्रिया के द्वारा ठीक कर देगा। परिवार के लोगों ने उसपर भरोसा भी कर लिया। फिर उसके बाद महफूज परिवार के लोगों को यह बोलकर बाहर बिठा देते था कि मंत्र शक्तियों से जो साया निकलेगा उसका प्रभाव आप पर ना पड़े। इसके लिए वह बच्चियों को अपने साथ बंद कमरे में रखकर मंत्र का जाप करता था। फिर अनादर जाने के बाद महफूज बच्चियों को यह कहकर डरा देता था कि अगर उन्होंने इस घटना का जिक्र अन्य किसी से किया तो वह मंत्र शक्ति के द्वारा उनकी जान भी ले लेगा।
ऐसे हुआ खुलासा
इसी बीच महफूज की नजर परिवार की तीसरी बेटी पर पड़ी और उसने परिजनों को गुमराह कर उसके साथ भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन बिटिया के चिल्लाने के बाद परिवार वाले इकट्ठा हो गए और ढोंगी महफूज की सारी कहानी सबके सामने आ गई। सारे खेल के खुलासे के बाद परिजन फूलपुर थाना पहुंचे। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी महफूज को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर आजमगढ़ पुलिस का कहना कि बच्चियों के बयान के आधार पर जांच जारी है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button