जांजगीर-चांपा में आईएसआई से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी, विदेशी नंबरों से संपर्क के मिले सबूत

जगीर-चांपा/छत्तीसगढ़। जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ईएसआई से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई अकलतरा थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान की गई। पुलिस को मिनीमाता चौक स्थित एक मकान में बाहरी राज्यों के लोगों के किराए पर रहने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। इसी दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरनतारण जिले का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान सीमा से जुड़े क्षेत्रों के संपर्क में था और आईएसआई समर्थित लोगों से जुड़ा हुआ था।
पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान, सऊदी अरब सहित कई विदेशी नंबरों से संपर्क के साक्ष्य मिले हैं। बताया जा रहा है कि वह व्हाट्सएप, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इन नंबरों से लगातार बातचीत करता था।
सूत्रों के अनुसार आरोपी ने छत्तीसगढ़ के कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों, संवेदनशील स्थानों, वाहनों के नंबर तथा फोटो और वीडियो जैसी जानकारी भी साझा की है। इन तथ्यों के सामने आने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ जारी है। सुरक्षा एजेंसियां भी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button