यूपी के कौशांबी में भीषण हादसा, चाचा-भतीजों समेत 4 की मौत

शादी समारोह में शामिल होने एक ही बाइक पर जा रहे थे पांच लोग

कौशांबी/उत्तर प्रदेश। करारी क्षेत्र के महाराजगंज गांव के समीप गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में एक ही बाइक पर सवार चाचा-भतीजों समेत चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य रिश्तेदार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। करारी के धनपरा गांव निवासी 26 वर्षीय आकाश पुत्र पृथ्वी अपने भतीजों 21 वर्षीय राहुल पुत्र महेश, 19 वर्षीय अमन पुत्र केशन, थांभा निवासी रिश्तेदार एक रिश्तेदार व मध्य प्रदेश के कौढ़ियारा निवासी कृष कैथवास के साथ किसी अन्य रिश्तेदार के यहां एक ही बाइक पर सवार होकर दरियापुर जा रहे थे। वहां पर वैवाहिक कार्यक्रम था।
महाराजगंज गांव के समीप विपरीत दिशा से आए ट्रैक्टर ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए निकलकर काफी दूर जा गिरे। दर्दनाक हादसे में कृष कैथवास को छोड़कर बाकी सभी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सत्यनारायण प्रजापत, डीएसपी क्राइम शिवांक सिंह, इंस्पेक्टर संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
जानकारी पाकर स्वजन वाले भी बदहवास हालत में वहां पहुंच गए। स्वजन ने मृतकों की शिनाख्त की। डीएसपी ने आनन फानन एंबुलेंस बुलाकर घायल कृष को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजवाया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
वहीं, करारी पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही परिवार में हुई इस अनहोनी से स्वजन के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। एसपी का कहना है कि स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कराया जाएगा। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भी पुलिस के करीब ही है।
करारी क्षेत्र के महराजगंज गांव के समीप गुरुवार की रात बाइक पर फर्राटा भरते हुए रील बनाना युवकों की जान पर भारी पड़ गया। एक साथ चार युवकों की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। धनपरा निवासी आकाश अपने दो भतीजों और दो रिश्तेदारों के साथ बाइक पर सवार होकर दरियापुर जा रहे थे। महाराजगंज के समीप पहुंचने पर युवक बाइक पर ही रील बनाने लगे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कृष गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button