पीलीभीत में शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर प्रेमी की हत्या की,खंडहर में छिपाया शव

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के युवक गुरबाज सिंह की हत्या उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।

पीलीभीत/उत्तर प्रदेश। पीलीभीत जिले में माधोटांडा थाना पुलिस ने गुरबाज सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध के चलते गुरबाज की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सतेंद्र सिंह और उसकी पत्नी शुभप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभप्रीत से गुरबाज सिंह के अवैध संबंध थे।
पुलिस के अनुसार, गांव बसंतपुर नैनेर निवासी गुरबाज सिंह 22 अप्रैल 2026 को पूरनपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह घर वापस नहीं आए, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पूरनपुर क्षेत्र के एक खेत में उनका शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान गुरबाज सिंह के रूप में हुई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी शुभप्रीत कौर का गुरबाज सिंह के साथ पिछले करीब एक वर्ष से संबंध था। शुभप्रीत उससे संबंध खत्म करना चाहती थी, लेकिन गुरबाज उसे परेशान कर रहा था। इसी से परेशान होकर शुभप्रीत ने अपने पति सतेंद्र के साथ मिलकर साजिश रचकर गुरबाज की हत्या कर दी।
पुलिस की पूछताछ में शुभप्रीत कौर ने अपने पति सतेंद्र सिंह के साथ मिलकर गुरबाज सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार की। दोनों ने उसके शव को खंडहर में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद की है। इसके साथ ही मृतक की चेन भी बरामद कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button