अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर हुआ महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

अयोध्या/उत्तर प्रदेश। अयोध्या के रेलवे स्टेशन के बाद अब श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम भी बदल दिया गया है। सूत्रों के अनुसार इसका नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कर दिया है। दो दिनों से चर्चा थी कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस बाबत प्रस्ताव भेज सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 30 दिसंबर को अयोध्या आ रहे हैं।
इस समयअयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है। पीएम मोदी इसके मुख्य अतिथि हैं। इस कार्यक्रम में देश विदेश की अनेक हस्तियां हिस्सा लेंगी। इससे पहले अयोध्या के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की कवायद चल रही है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का विस्तार इसी दिशा में कदम है।




