दिल्ली से चीनी महिला जासूस गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक चीनी महिला काई रूओ को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसके पास से डोलमा लामा के नाम से एक नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र बरामद हुआ है। हालांकि यह पाया गया कि वह चीनी है और वर्ष 2019 में चीनी पासपोर्ट पर भारत की यात्रा आई थी। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। काई के खिलाफ कई धाराएं लगाई गई हैं।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि यह महिला वर्ष 2019 में भारत आई थी। इसके बाद नेपाल चली गई फिर नेपाली नागरिक बनकर भारत आई और चीन के लिए जासूसी करने लगी। दिल्ली पुलिस ने महिला को 2 दिन रिमांड पर लिया था और उसके बाद जेल भेज दिया गया है। भारत सरकार के आदेश पर इस मिशन को बहुत सीक्रेट रखा गया था। आरोपी महिला भारत में धर्मशाला में रह रही थी।




