मुंबई में किडनैपिंग और 32 लाख की डकैती, पुलिस ने 6 घंटे में 6 आरोपियों को पकड़ा

मुंबई पुलिस ने एंटॉप हिल में हुए 32.5 लाख रुपये के किडनैप और लूट मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने पीड़ित के पूर्व कर्मचारी सहित छह आरोपियों को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर 29.69 लाख रुपये बरामद किए।
कांती जाधव/मुंबई ब्यूरो। मुंबई एंटॉप हिल पुलिस ने किनडैप और लूट के एक मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने विरार निवासी श्रवण लक्ष्मण रावल से 32.5 लाख रुपये लूटने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आया कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड पीड़ित का ही एक पूर्व कर्मचारी था, जिसने गिरोह को बड़ी नकदी की जानकारी दी थी।
दरअसल, विवार निवासी पीड़ित श्रवण लक्ष्मण रावल का अपहरण कर उससे लूटपाट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने छह घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और 29.69 लाख रुपये बरामद किए, साथ ही, इस सुनियोजित अपराध से जुड़े दो फरार संदिग्धों की तलाश जारी रखी।
पीड़ित श्रवण लक्ष्मण रावल, अंधेरी में 87 लाख रुपये की राशि का कुछ हिस्सा सौंपने के बाद 37 लाख रुपये का बैग लेकर एंटॉप हिल से गुजर रहे हैं। इस दौरान एक बोलेरो जीप उनका पीछा कर रही थी। इसके बाद श्रवण का किडनैप कर धमकाया गया और बाद में घाटकोपर में फेंक दिया गया, जबकि आरोपी भाग गए।
शुरुआती जांच में कोई सुराग न मिलने पर, पुलिस ने संभावित सुरागों का पता लगाने के लिए उसके काम की जगह और कनेक्शन की जांच शुरू की। जांच करने वालों को पता चला कि एक पुराने कर्मचारी ने गैंग के बारे में बताया था, और जरूरी जानकारी दी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुंबई, नालासोपारा और गोवा में छापे मारे, छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी का ज्यादातर कैश बरामद किया।




