महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार जम्मू-कश्मीर में खरीदेगी जमीन,बडगाम जिले में बनेगा महाराष्ट्र भवन

मुंबई\श्रीनगर। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार जम्मू-कश्मीर में जमीन खरीदने जा रही है। इसके साथ महाराष्ट्र देश का पहला राज्य होगा जिसके पास जम्मू-कश्मीर में अपनी जमीन होगी। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में महाराष्ट्र भवन बनेगा, जो राज्य के पर्यटकों को सुविधा देगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने जून 2023 में जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ बैठक में प्रोजेक्ट की डिटेल तैयार की गई थी।
सूत्रों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास बडगाम जिले के इचगाम में 2.5 एकड़ जमीन महाराष्ट्र को ट्रांसफर करने को मंजूरी दी है। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार 8.16 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।
रिपोर्ट के अनुसार, एकनाथ शिंदे सरकार ने दो महाराष्ट्र भवनों के लिए 77 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। पहला भवन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में और दूसरा जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बनाया जाएगा।
दरअसल जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए के निरस्त होने से पहले राज्य के बाहर का कोई व्यक्ति या संस्था यहां जमीन नहीं खरीद सकती थी। हालांकि बाहरी लोगों को 99 साल के पट्टे पर जमीन आवंटित करने का प्रावधान अधिनियम हटाए जाने से पहले मौजूद था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button